Category: गंज बासौदा

गंज बासौदा (Ganj Basoda), जिसे केवल बसौदा (Basoda) भी कहा जाता है, भारत के मध्य प्रदेश राज्य के विदिशा ज़िले में स्थित एक नगर व तहसील है। यह भोपाल से ९६ किमी उत्तर दिल्ली-मुम्बई मुख्य रेल मार्ग पर स्थित है। यहाँ की मण्डी और पत्थर का व्यापार प्रसिद्ध है। यहां मुख्यतः हिंदू,जैन व मुस्लिम समुदाय निवास करते हैं। यहाँ बोलचाल की भाषा हिन्दी एवं बुंदेलखंडी है।